{"_id":"695f4d6f5feccf50ed091066","slug":"dispute-broke-out-among-two-groups-at-madina-shah-chowk-in-pilibhit-2026-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मदीना शाह चौराहे पर युवकों में विवाद, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मदीना शाह चौराहे पर युवकों में विवाद, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
Thu, 08 Jan 2026 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:57 AM IST
सार
पीलीभीत के मोहल्ला मदीना शाह में दो समुदाय के युवकों में विवाद हो गया। इस विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के मदीना शाह चौराहे पर बुधवार देर रात युवकों के बीच हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। एक पक्ष ने घर पर धावा बोलने और ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया। सूचना पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद हंगामा करने वाले युवक भाग निकले। स्थिति को देखते हुए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदीना शाह में बुधवार देर रात मोहल्ला नखासा निवासी भूरा वाल्मीकि और मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निवासी जावेद व मुशाहिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद भूरा वाल्मीकि अपने 15 से 20 साथियों के साथ जावेद के घर पहुंच गया। आरोप है कि घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंके गए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने भीड़ को हटाया, बंद कराई दुकानें
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाल सत्येंद्र कुमार और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी भीड़ को हटाया और आसपास की दुकानों को बंद करा दिया।
घटना के दौरान मारपीट और गाली-गलौज के वीडियो वायरल हुए हैं। क्षेत्र मिश्रित आबादी वाला होने के कारण किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इलाके में शांति बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।