फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dispute between two communities, scuffle with police also

Pilibhit News: दो समुदायों में विवाद, पुलिस से भी धक्का-मुक्की

Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two communities, scuffle with police also
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के लोटन महाराज चौराहे के पास स्थित एक गली में नशा कर रहे युवकों के विरोध से शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवकों की झड़प हो गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और चार लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


लोटन महाराज चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात एक गली में विशेष समुदाय के कुछ युवक नशे की हालत में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने धार्मिक नारे लगाए। इसका विरोध होने पर दूसरे समुदाय के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों समुदायों के चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इधर, पीड़ित पक्ष को भी कोतवाली में बैठाए जाने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग कोतवाली पहुंच गए और निष्पक्ष कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कुछ किशोर नशा कर रहे थे। विरोध पर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed