{"_id":"64e645f2a85e4dec00099381","slug":"discussion-on-continuous-flow-of-gomti-river-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3154-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती नदी में अविरल धारा बहाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती नदी में अविरल धारा बहाने पर हुई चर्चा
Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। गोमती नदी में धारा के अविरल प्रवाह को लेकर गोमती सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें धारा प्रवाह क्षेत्र के भौतिक रूप, नदी की जमीन पर अतिक्रमण, पिछली बैठक की समीक्षा और प्रत्येक घाट की जानकारी आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी ने विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। लेखपालों ने गोमती नदी पर अतिक्रमण, भौतिक स्वरूप, नदी प्रवाह की लंबाई और चौड़ाई के बारे में विधिवत जानकारी दी। ग्राम पंचायत की ओर से गोमती नदी की सफाई 15 दिन में कराने की बात कही गई। गोपालपुर के ग्राम प्रधान पोथीराम ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत घाट पर टिनशेड का कार्य कराया जा सकता है।
रविन्द्र कुमार नंद ने ग्रामीणों को उद्गम स्थल से जोड़ने के लिए घाटों की रंगाई-पुताई कराने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि हम घाट पर आरती करेंगे तो लोग भी करेंगे। इस पर उपजिलाधिकारी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वयं घाट पर जाकर आरती करने का समर्थन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने बताया कि पाक्षिक खंड केंद्र से सभी घाटों की सफाई के सफाई टीम जाएगी। उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गांव में जन समूह बनाकर गोमती नदी पर साप्ताहिक कार्यक्रम आरती, हनुमान चालीसा, साफ सफाई, भजन कीर्तन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में तहसीलदार हेमराज बोनाल, नायब तहसीलदार अक्षय कुमार, ग्राम प्रधान सत्यपाल शर्मा, रामौतार वर्मा, आनन्द गिरि, ग्राम पंचायत अधिकारी महेन्द्र सिंह, वसीम अहमद, मो रिजवान, लेखपाल गजेन्द्र सिंह यादव, गीता देवी, प्रदीप यादव, विकास मौर्या, सतीश जोशी, कृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे।