{"_id":"2adb381885cf0d8836e9d6b794a88f54","slug":"disabled-operation-arrive-tomorrow-timpradrshn-of-orissa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों के आपरेशन को कल पहुंचेगी उड़ीसा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों के आपरेशन को कल पहुंचेगी उड़ीसा की टीम
पीलीभीत
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 52 विकलांगों की करेक्टिव सर्जरी करने के लिए उड़ीसा के चिकित्सकों की एक टीम 21 फरवरी को जिला अस्पताल पहुंचेगी।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से आयोजित इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 19 नवंबर को एक कैंप आयोजित कर 182 विकलांगों का परीक्षण कर आपरेशन योग्य 52 विकलांगों का चयन किया गया था। यह कैंप स्वामी विवेकानंद पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान कटक (उड़ीसा) के चिकित्सकों द्वारा आयोजित किया गया था।
संस्थान के निदेशक डा. आरएन मोहंती अब इन चयनित विकलांगों की करेक्टिव सर्जरी के लिए 21 फरवरी को जिला चिकित्सालय आएंगे। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए डा. एसओ चौहान व जिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. आरसी शर्मा को इसकी देख रेख की जिम्मेदारी सौपी है। संस्था ने सर्जरी के लिए चयनित विकलांगों को 20 फरवरी को अन्य जांचों को जिला चिकित्सालय बुलवाया है।