{"_id":"6675dfbea9807576a9013f6e","slug":"dios-office-clerk-accused-of-demanding-bribe-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118234-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीआईओएस कार्यालय के लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीआईओएस कार्यालय के लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन सौपते शिक्षक । स्रोत - शिक्षक
पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन दिया है। इसमेें उनके कार्यालय के एक लिपिक पर शिक्षकों को परेशान करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन के माध्यम से लिपिक को हटाने की मांग की गई है। जल्द कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनके कार्यालय का एक लिपिक अध्यापकों की समस्याओं को बेवजह लटकाकर रिश्वत मांगता है। उनसे लिपिक का पटल बदलकर कहीं अंयत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि लिपिक के खिलाफ जल्द कार्रवाई न की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा ज्ञापन में वर्ष 2023-24 के फॉर्म 16 नहीं मिलने की जानकारी भी दी गई है। साथ ही एनपीएस पेंशन योजना के तहत शिक्षकों के खातों को अपडेट कराने, वर्ष 2023-24 की लेखा पर्ची उपलब्ध करवाने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्त देयों का भुगतान जल्द कराने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष कमल मोहन पांडे, जिला मंत्री चंद्रपाल गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
लिपिक को हटाने की मांग
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष शिवदत्त पांडेय और मंत्री योगेश कुमार ने डीआईओएस को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उनके कार्यालय के एक लिपिक पर शिक्षकों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की गई। संवाद