फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Digital crop survey of 3.40 agricultural plots in 1083 villages

Pilibhit News: 1083 गांवों में 3.40 कृषि गाटों का किया डिजिटल क्राॅप सर्वे

Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Digital crop survey of 3.40 agricultural plots in 1083 villages
पीलीभीत। एग्री स्टैक योजना के तहत जिले में खरीफ फसलों के लिए चलाए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। जिले के 1083 गांवों में 3.40 लाख कृषि गाटों की संख्या का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इस कार्य में विभागीय कर्मचारियों सहित 69 बाहरी लोगों को भी लगाया गया था।
विज्ञापन

किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी सुविधाएं और योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए खेती से जुड़े सभी प्रकार के कार्याें को ऑनलाइन किया जा रहा है। सरकार की ओर से फसलों के क्षेत्रफल एवं फसलवार सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए एग्री स्टैक (ई-खसरा पड़ताल) योजना संचालित की जा रही है। जिले में इससे पूर्व रबी सीजन के दौरान कृषि गाटों की मोबाइल एप के माध्यम से खेतों की ई-पड़ताल की गई थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इधर शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने जनपद में खरीफ फसलों को लेकर डिजिटल क्राॅप सर्वे शुरू कराया गया था। हालांकि खरीफ सर्वे से राजस्व कर्मियों को मुक्त कर दिया था। ऐसे में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए गए थे। हालांकि कुछ दिनों बाद सर्वे शुरू कराया गया।
विज्ञापन

मगर डिजिटल क्राॅप सर्वे रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। कृषि विभाग के मुताबिक जनपद के 1083 गांवों के 3,40,310 कृषि गाटों का सर्वे किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed