फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dig pits everywhere, no work done

Pilibhit News: जगह-जगह खोद दिए गड्ढे, भराया न कराया कोई काम

Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dig pits everywhere, no work done
बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद
बरखेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते कस्बे में जगह-जगह खोदे गए गड्ढे आमजन के लिए मुसीबत बन गए हैं। महीनों से खुदे पड़े इन गड्ढों के पास न तो कोई काम कराया गया है और न ही सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। गड्ढे आवागमन में तो बाधक हैं ही, हादसे का कारण भी बन रहे हैं। इसके विपरीत जिम्मेदार लोगों को हो रहे कष्ट से अनजान बने हैं।
विज्ञापन

कस्बे में वार्ड नंबर-पांच जनता इंटर कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग के किनारे करीब 75 दिन पहले गहरा गड्ढा खोदा गया, जो अब तक उसी हाल में पड़ा है। यहां पर कोई काम नहीं कराया गया। जिन घरों के सामने यह गड्ढा है, वहां के लोगों को घर से बाहर निकलने में दूसरे मकानों की छत और उनके प्रवेश द्वार का प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-तीन में पीपल के पेड़ के समीप भी कुछ इसी तरह के गढ्ढे खुदे पड़े हैं। वार्ड संख्या- नौ में सड़क किनारे लगभग 45 दिन पहले गड्ढे खोद कर डाल दिए गए। इससे दुकानदार और सड़क किनारे घरों में रहने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों ने आवागमन के लिए इन गड्ढों के ऊपर लकड़ी का ढांचा बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी आश्रम के लेखाकार घनप्रकाश राव का कहना है कि डेढ़ महीने से गड्ढा खुदा पड़ा है। किसी को हम लोगों की समस्या की परवाह ही नहीं है। चांद मियां व डॉ. सूरज पांडेय का कहना है कि उनके घर के सामने गड्ढों में नालियों का गंदा पानी एकत्र हो रहा है। इससे संक्रमण फैलने का डर है।
कई बार सड़क का निर्माण कर रहे कर्मचारियों-अधिकारियों व नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत की गई। अब तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

--
गड्ढे में जमा होता गंदा पानी, बीमारी फैलने का डर

दो महीनों से गड्ढा खोदकर डाल दिया गया है। निकलना मुश्किल है। गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। किस से शिकायत की जाए। यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
- हरिओम भोजवाल, वार्ड-तीन बरखेड़ा
--

पड़ोसी के घर से रहे निकल

मुख्य मार्ग पर घर के सामने गड्ढा खुदा पड़ा है। कोई काम भी नहीं कराया जा रहा। घर से निकलने को पड़ोसी के घर से रास्ता बनाया है। सड़क निर्माण कराने वालों को हम लोगों की समस्या से कोई मतलब ही नहीं है।
- श्यामलाल पांडेय, वार्ड-पांच बरखेड़ा
-
खोदे गए गड्ढों के पास काम न कराए जाने की जानकारी नहीं थी। साइड इंजीनियर से जानकारी कर जल्द ही इन गड्ढों को भरवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। गड्ढा 75 दिन से खुदा पड़ा है तो गलत है।

- रवींद्र कुमार, डीपीएम

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

बरखेड़ा के वार्ड नंबर पांच के मुख्य मार्ग पर खुदा पड़ा गड्डा व भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed