फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diamond Hockey Club won in dance drama, Medhaswati and Yukti won in solo dance.

Pilibhit News: नृत्य नाटिका में डायमंड हॉकी क्लब, एकल नृत्य में मेधस्वती व युक्ति जीतीं

Sun, 28 Jan 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Diamond Hockey Club won in dance drama, Medhaswati and Yukti won in solo dance.
पूरनपुर के रामलीला मेला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थिगण । स्रोत - आयोजक
पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान पर चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नृत्य नाटिका में डायमंड हॉकी क्लब पहले, झांकी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एकल नृत्य में मेधस्वती और युक्ति जीतीं। स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगर पालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान में पांच दिवसीय कार्यक्रम कराया गया। पांचवें दिन गणतंत्र दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य नाटिका में डायमंड हॉकी क्लब की टीम पहले, लक्ष्य एकेडमी स्कूल की टीम दूसरे, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

झांकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम पहले, किडजी स्कूल दूसरे, डायमंड हॉकी क्लब तीसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में युक्ति ने पहला, यति ने दूसरा, हर्षाली ने तीसरा स्थान पाया। एकल नृत्य जूनियर में मेधस्वती पहले, अक्षरा दूसरे, शुभा तीसरे स्थान पर रहीं। सामूहिक नृत्य मेंं बचपन स्कूल की टीम पहले, भसीन इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम दूसरे, एपी इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायन में राजीव अग्रवाल, व्यायाम में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर, भाषण में सेंट जोसेफ और सनातन धर्म इंटर कॉलेज की टीम को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाडिय़ों, समाजसेवियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, हर्ष गुप्ता, संजय गुप्ता आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। रामलीला मेले में पांच दिवसीय कार्यक्रम के लिए कई लोगों ने नगर पालिका चेेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया। संचालन सलिल आजाद, शिक्षिका सुगंद अग्रवाल ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश गुप्ता, संगीता सिंघल, गीता राठौर थी। विवेक तिवारी, सौरभ सक्सेना, प्रदीप सिंह, श्रेय सिंह व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed