फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dharna against the death of Lekhpal in Hapur, memorandum submitted

Pilibhit News: हापुड़ में लेखपाल की मौत की घटना के विरोध में धरना, सौंपे ज्ञापन

Tue, 15 Jul 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dharna against the death of Lekhpal in Hapur, memorandum submitted
पूरनपुर। हापुड़ के लेखपाल की मौत के विरोध में सोमवार को लेखपालों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिले की समस्त तहसीलों में धरना देकर लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि हापुड़ के डीएम का अधीनस्थों के प्रति अपमानजनक और दंडात्मक व्यवहार और बगैर जांच के झूठी शिकायत पर उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई से तनाव में आए लेखपाल सुभाष मीणा की मौत हुई है। कहा गया कि आम लोगों के बीच वाहवाही पाने की अफसरों की इच्छा के चलते अधीनस्थ सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और दंडित करने की प्रवत्ति बढ़ रही है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में लेखपाल के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने, आश्रित को योग्यतानुसार सरकारी सेवा मेंं तत्काल नियुक्ति कराने की मांग की गई। कलीनगर तहसील में भी लेखपालों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

-----
बीसलपुर में भी लेखपालों ने जताया विरोध
फोटो
बीसलपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाह्न पर लेखपालों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नागेंद्र पांडेय को दिया। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष सीमा,मंत्री सनी कुमार,धर्मेंद्र भारती,जैन ऐरा,अरविंद कुमार शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार,सुमन,दिनेश कुमार,अनिल राणा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
अमरिया। तहसील अमरिया में भी लेखपालों ने विरोध जताकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार ज्ञानदीप अशोक गंगवार वीनस परिवार राजपूत, अनुराग मिश्रा, मोहम्मद नसीम, अशोक गंगवार, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed