{"_id":"669d7f24edd1ab74e10a2284","slug":"dharmendra-lost-his-life-in-a-road-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119771-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क दुर्घटना में गई थी धर्मेंद्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क दुर्घटना में गई थी धर्मेंद्र की जान
Mon, 22 Jul 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव जसोली निवासी धर्मेंद्र की मौत सड़क हादसे में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि न होने के बाद पुलिस ने इस मामले को हत्याकांड में दर्ज करने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि परिजनों ने शनिवार देर रात हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने को लेकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
धर्मेंद्र की 19 जुलाई की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर विवाद के बाद धर्मेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस शुरू से ही दुर्घटना में जान जाने की बात कह रही थी। शनिवार को देर शाम जसोली के सामने से गुजर रहे बीसलपुर-पीलीभीत हाइवे पर परिजनों ने जाम भी लगा दिया था।
सीओ के आश्वासन पर वह लोग सड़क से हटे। रविवार को सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को देर रात ही कोतवाली में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि पोस्टमार्टम में दुर्घटना से मौत होने की पुष्टि हुई है। अब इस मामले में हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज नही की जाएगी।