फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhanara Ghat bridge construction gains momentum, most pillars ready, girder laying begins

Pilibhit News: धनारा घाट के पुल निर्माण में आई तेजी अधिकांश पिलर तैयार, गर्डर रखना शुरू

Wed, 29 Apr 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dhanara Ghat bridge construction gains momentum, most pillars ready, girder laying begins
शारदा नदी के कुछ हिस्से से तैयार किया गया पुल। संवाद - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
पीलीभीत। शारदा नदी के धनारा घाट पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में तेजी आई है। 269 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के अधिकांश पिलर तैयार हो चुके हैं और उन पर गर्डर रखना शुरू कर दिया गया है। करीब तीन किलोमीटर से अधिक लंबा यह पुल शारदा पार के एक लाख लोगों के लिए जिला और तहसील मुख्यालय तक आवागमन को आसान बनाएगा। इससे पलिया से नेपाल सीमा तक का सफर भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बरसात से पहले नदी के मुख्य हिस्से में पिलर और गर्डर रखने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुल की लंबाई 3.287 किलोमीटर होगी। इसके बनने से लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, नेपाल बॉर्डर के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखनऊ का सफर भी आसान हो जाएगा। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार हजारा थाना क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख आबादी रहती है।
विज्ञापन


वर्तमान में नवंबर से जून तक पैंटून पुल की सुविधा मिलती है। बरसात के मौसम में हजारा क्षेत्र तहसील और जिला मुख्यालय से कट जाता है। आवागमन के लिए लोगों को 30 के बजाय लखीमपुर के संपूर्णानगर, मैलानी से शाहजहांपुर के खुटार होकर 130 किमी की दूरी तय करती पड़ती है। नदी के मुख्य हिस्से में भी काम तेज गति से चल रहा है। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि नदी के धनाराघाट पर बन रहे पुल का कार्य तेज गति से चल रहा है। पिलर बन चुके हैं। पूर्व में निरीक्षण भी किया गया था। इस पुल के बन जाने से आवागमन में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो वर्ष पहले मिली स्वीकृति, काम ने अब पकड़ी रफ्तार

शारदा पार बसी आबादी और जिले के उद्योग-धंधों को रफ्तार देने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से मार्च 2024 में शारदा नदी के धनाराघाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी। पुल निर्माण के लिए 269 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ। पहली किस्त में 94 लाख से अधिक धनराशि जारी हुई। करीब एक वर्ष तक वन विभाग की एनओसी में अटकने के बाद वर्ष 2025 में पुल का निर्माण शुरू कराया गया। पुल निर्माण के कार्य ने अब तेजी पकड़ी है। नदी के दायरे में अधिकांश खंभे बनाए जा चुके हैं। कई खंभों के ऊपर गर्डर भी रख दिया गया है। नदी के मुख्य हिस्से में भी काम तेज गति से चल रहा है।

शारदा नदी के कुछ हिस्से से तैयार किया गया पुल। संवाद

शारदा नदी के कुछ हिस्से से तैयार किया गया पुल। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed