फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DFO will investigate reports cite a week

डीएफओ करेंगे जांच, एक सप्ताह में तलब की रिपोर्ट

Mon, 26 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
वनसंरक्षक ने टाइगर रिजर्व में लकड़ी कटान के मामले की जांच डीएफओ कैलाश प्रकाश को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। इससे पूर्व उन्होंने हरीपुर रेंज पहुंचकर स्टाफ से पूछताछ की और संबंधित कटान स्थल का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में बैठक कर गश्त एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में लकड़ी कटान की शिकायत किसी ने वीडियो के माध्यम से वनाधिकारियों से की थी। इसमें बताया गया था कि हरीपुर रेंज की जटपुरा-1 बीट और बजंरिया बीट में साल व सागौन के पेड़ काटे गए हैं। इस पर सोमवार को वन संरक्षक वीके सिंह पीलीभीत पहुंचे। सुबह उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नियमित गश्त न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जंगल क्षेत्र से सटे पांच से सात किमी क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ प्रतिदिन गश्त की जानी चाहिए। इससे वन्यजीवों की आवाजाही की जानकारी हो सकेगी। इसके अलावा जंगल क्षेत्र से सटे गांव में सूचना तंत्र विकसित करें ताकि घटनाओं की त्वरित जानकारी हो सके। बैठक के बाद वह कटान मामले की जांच करने हरीपुर रेंज पहुंचे। वहां उन्होंने रेंज स्टाफ से जानकारी। इस दौरान रेंजर राजेश शर्मा ने उन्हें बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे छह पूर्व खुटार रेंज में कटान होना बताया है। इस पर वनसंरक्षक ने लकड़ी बरामद करने एवं बताए गए स्थान से इसका मिलान कराने के निर्देश दिए। वनसंरक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच डीएफओ कैलाश प्रकाश को देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed