फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees visits temple on first day of Navratra

या देवि सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता

Thu, 21 Sep 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 21 Sep 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees visits temple on first day of Navratra
Temple

या देवि सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता मंत्रों के साथ श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना एवं पूजन किया। बृहस्पतिवार से नौ दिनी शारदीय नवरात्र भी शुरू हो गया। भोर से ही देवी मंदिरों में भक्तों ने जगदंबा का दर्शन पूजन किया। भक्तों के जयकारे से देवी मंदिरों घंटा और घड़ियालों की ध्वनियां गूंज उठी। नवरात्र के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु मंदिरों, शक्तिपीठों और पूजा पंडालों में पहुंचे और पूजा अर्चना की। पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई। देवी भक्तों ने कलश स्थापना के साथ व्रत का संकल्प लिया। 

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही उत्साह मंदिरों व शक्तिपीठों के साथ शहर के हर मोहल्ले कॉलोनी में देखने को मिला। सुबह से ही देवी गीतों से माहौल में आस्था का रंग घुलने लगा। आठ बजते-बजते काफी संख्या में देवी भक्तों की भीड़ मंदिरों में दिखने लगी। शहर के शक्तिपीठ मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी इस्टेट का मां दुर्गा मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, बागगुलशेर खां के मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के कई मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों के बाहर देवी भक्तों की कतारें लग गईं। मां यशवंतरी देवी मंदिर पर सुबह व शाम को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहीं। इस शक्ति पीठ पर शहर के अलावा दूरदराज से आने वाले भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि विधान से कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की और उपवास रखा। 
विज्ञापन

उधर पूजा सामग्री की दुकानें भी सुबह से ही सज गई। माता को चढ़ने वाली लाल चुनरी इन दुकानों की शोभा बढ़ा रही थी। बड़ी संख्या में देवी भक्त इन दुकानों से पूजा सामग्री खरीद मां के मंदिर की ओर उत्साहपूर्वक जाते दिखे। इस बीच देवी मंदिर घंटा-घड़ियालों और मां की जयकारों से गूंजते रहे। घरों में महिलाओं ने भजन गाकर देवी मां का गुणगान किया। कलश स्थापना के बाद  पूजा अर्चना का सिलसिला नौ दिन चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नवरात्र को लेकर नगर के देवीस्थान मंदिर में भव्य सजावट की गई। नवरात्र के पहले दिन देवीस्थान मंदिर, सीताराम मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर सहित नगर और क्षेत्र के देवी मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने व्रत रखे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे लाइनपार स्थित देवी स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। कई श्रद्धालुओं ने घरों में कलश की स्थापना कर व्रत रखकर पूजा अर्चना की।  

बीसलपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर घरों व देवी मंदिरों में शैल पुत्री देवी की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्य सुबह से ही शुरू  हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में भजन कीर्तन किए। मंदिरों के आसपास लगी पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले मंदिरों के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। बाजार में पूजन सामग्री और फलों की बिक्री भी जमकर हुई। बारह पत्थर चौराहा, बड़ा चौराहा और पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित फल की दुकानों पर दिन भर भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed