फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees danced on the hymns of Khatu Shyam

Pilibhit News: खाटू श्याम के भजनों पर थिरके भक्त

Wed, 20 Nov 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the hymns of Khatu Shyam
बिलसंडा रामलीला मैदान पर आयोजित खाटू श्याम जागरण में ज्योति प्रज्वलित करते श्रद्धालु।स्रोत:आयोज
बिलसंडा। नगर में चल रही श्री रामलीला संपन्न होने के बाद सोमवार की रात श्री खाटू श्याम का जागरण आयोजित किया गया। खाटू श्याम के चित्र को फूलों व लाइटों से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जागरण के दौरान सर्वप्रथम खाटू श्याम की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। प्रांगण में मौजूद भक्तों ने खाटू श्याम की जय, तीन बाणधारी की जय, हारे के सहारे की जय के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सुपर स्टार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी मधुरवाणी से हारे का सहारा, तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा, एक के बाद एक बाबा खाटू श्याम के भजनों से गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते गाते रहे। वातावरण श्याममय हो गया। इस मौके रमेश चंद्र गुप्ता, सुधीर सक्सेना, रवि शुक्ला, बंटी शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed