फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devha river overflows, situation worsens in low lying areas of the city

Pilibhit News: उफनाई देवहा नदी, शहर के निचले इलाकों में हालात खराब

Sun, 15 Sep 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Devha river overflows, situation worsens in low lying areas of the city
पीलीभीत के मोहल्ला बेनी चौधरी में घरों में घुसा बाढ़ का पानी।संवाद
पीलीभीत। नानक सागर डैम से 50 हजार क्यूसेक पानी पास किए जाने से शुक्रवार देर रात देवहा नदी उफना गई। नदी का पानी शहर से निचले इलाकों में घुस गया। इससे दो मोहल्लों के करीब 50 से अधिक घर बाढ़ की जद में आ गए। पुलिस प्रशासनिक अफसरों के सचेत करने के चलते कुछ लोग जरूरी सामान के साथ ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए। अन्य पानी के बीच घरों की छतों पर ही शरण लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हुई बारिश के बाद शुक्रवार रात तक देवहा नदी में 50 हजार क्यूसेक पानी देवहा नदी में पानी पास किया गया। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए शुक्रवार रात सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल नरेश त्यागी के साथ देवहा नदी के किनारे बसे इलाकों में पहुंचे और एनाउंसमेंट कर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए सचेत किया। इसी क्रम में देर रात नदी का पानी ओवरफ्लो होकर किनारे बसी आबादी वाले क्षेत्र में घुसने लगा। सबसे ज्यादा असर मोहल्ला बेनी चौधरी व फील खाना मोहल्ले में रहा।
विज्ञापन

यहां नदी के किनारे बसे करीब 50 घर बाढ़ की जद में आ गए। करीब पांच-छह फुट तक पानी भर गया। क्षेत्र में रहने वाले नासिर, सुहैल आदि ने बताया कि जुलाई माह में आई बाढ़ से हुए नुकसान की अभी भरपाई नहीं हो सकी थी कि अब फिर घरों में पानी भर गया। जिससे परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात से घरों में ही कैद हैं। प्रशासन की ओर से सचेत तो किया गया, लेकिन अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। जैसे तैसे परिवार के लोग खाना पीने का इंतजाम कर रहे हैं। नदी का पानी पहुंचने से शहर के ईदगाह मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed