फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Development work stopped after transfer of VDO

Pilibhit News: वीडीओ के तबादले के बाद विकास कार्य ठप

Sat, 06 Jul 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Development work stopped after transfer of VDO
बीसलपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी बदल जाने के कारण ब्लॉक क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों में बजट होने के बावजूद विकास कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने तीन जुलाई को ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल कर दिया था। साथ ही ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इन ग्राम पंचायतों में रिछोला सबल, राजूपुर, मुसेली, महादेवा, चुर्रासकतपुर, रुरिया, परसिया, पकड़िया मंगली, चंद्रपुरा, सिमरा अकबरगंज, सायर, मीरपुर वाहनपुर, जल्लापुर, अभयपुर चैना नकटी, साबेपुर, कनगवां, जसोली दिवाली, हाफिजनगर बन्हाई और गांगूपुर शामिल हैं।

ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अभी तक नई ग्राम पंचायतों का कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया गया। इसके चलते गांवों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारियों से संबंधित समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस बाबत पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि सभी बदले गए ग्राम पंचायत अधिकारियों को नव आवंटित ग्राम पंचायतों का कार्यभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed