{"_id":"66ce4354f36149478d05cd27","slug":"development-work-is-not-being-done-due-to-non-deployment-of-secretary-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121540-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सचिव की तैनाती न होने से नहीं हो रहे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सचिव की तैनाती न होने से नहीं हो रहे विकास कार्य
विज्ञापन
बीसलपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) न होने से ब्लॉक क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में पैसा होने के बावजूद विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही इन गांवों के लोगों के सचिव से संबधित काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
विभागीय कार्यो में शिथिलता बरतने के आरोप में डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर सचिव रितेश शुक्ला को चार दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर अभी तक किसी नए सचिव की न ही नियुक्ति हुई और न ही उनके क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार किसी अन्य सचिव को सौंपा गया है।
इससे इन ग्राम पंचायतों में पैसा होने के बावजूद विकास कार्य थम गए हैं और इन गावोंं के लोगों के सचिव से संबंधित कामकाज भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में गांव कनगवां, लौंगहा, नसरुल्लापुर, उल्लिका, गांगूपुर, साबेपुर, हाफिजनगर बन्हाई और जसोली दिवाली के लोग परेशान हैं। बीडीओ अमित शुक्ला ने बताया कि इस समस्या का निस्तारण डीपीआरओ सतीश कुमार के स्तर से होना है।