फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dev Varma was chosen as the head boy and Jagriti Tripathi was chosen as the head girl.

देव वर्मा को हेड ब्वॉय और जागृति त्रिपाठी को हेड गर्ल चुना गया

Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dev Varma was chosen as the head boy and Jagriti Tripathi was chosen as the head girl.
बिलसंडा। नेशनल पब्लिक स्कूल में आंतरिक व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के लिए हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया। चुने गए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। देव वर्मा को हेड ब्वॉय और जागृति त्रिपाठी को हेड गर्ल चुना।
विज्ञापन

हिमालयन हाउस के लिए कनिष्का गुप्ता को कैप्टन, अंबर वर्मा को वाइस कैप्टन, अरावली हाउस के लिए आस्था जायसवाल को कैप्टन, आनंद गुप्ता को वाइस कैप्टन, शिवालिक हाउस के लिए गौरी वर्मा को कैप्टन, राघव जायसवाल को वाइस कैप्टन तथा नीलगिरी हाउस के लिए आन्या गुप्ता को कैप्टन और गुरजंट सिंह को वाइस कैप्टन चुना गया। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा तथा उप प्रधानाचार्य दुष्यंत शर्मा ने संयुक्त रूप से चुने गए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एम रेहान ने अपने संबोधन में कहा कि छोटा से छोटा पद भी बड़ी जिम्मेदारी देता है। हर एक पदाधिकारी को अपने कर्तव्य का निर्वहन में ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। उन्होंने सभी चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हाउस इंचार्ज आशुतोष मिश्रा, सचिन त्रिपाठी, साक्षी गुप्ता, अनीस अहमद, रूबी अग्रवाल, पुष्पा सक्सेना, पूजा त्रिवेदी, मानसी अवस्थी, आदित्य कुमार, मनोज कुमार, रुबीना, पुष्प लता गुप्ता, राधा, शिवानी, तनुप्रिया गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed