{"_id":"ed4b0b506d84868d05f1bb17ffd001fc","slug":"dev-ha-bridge-rail-track-laying-undertaken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा पुल से रेल ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवहा पुल से रेल ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू
पीलीभीत
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन देवहा पुल से ईदगाह रेलवे क्रासिंग के आगे तक नया रेल ट्रैक बनाने की कवायद शुक्रवार से शुरू कर दी गई। नया रेल ट्रैक बनाने के लिए मीटरगेज लाइन और पीडब्ल्यूडी रोड के बीच दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। ब्राडगेज कार्य के तहत नए देवहा पुल का निर्माण वर्तमान देवहा पुल के उत्तर दिशा की ओर किया जा रहा है, जिसके चलते निर्माणाधीन देवहा पुल से लेकर ईदगाह रेलवे क्रासिंग से आगे तक नया रेल ट्रैक बनाया जाना है। शुक्रवार को निर्माणाधीन देवहा पुल से रेल ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। चूंकि नया रेल ट्रैक मीटरगेज लाइन और पीडब्ल्यूडी मार्ग के बीच में बनाया जाएगा इसको लेकर निर्माण एजेंसी द्वारा नापतोल करने के बाद मार्ग के किनारे जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई शुरू करा दी गई। कंस्ट्रशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि नया रेल ट्रैक पीडब्ल्यूडी मार्ग के समीप बनाया जा रहा है। निर्माण सामग्री कहीं मार्ग पर न पहुंचे, इसको लेकर पहले 50 मीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी, जिसके लिए खुदाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैक बनाने के लिए ईदगाह केबिन और आवासों को भी तोड़ा जाएगा।