फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dev and Gayatri Yagna was held in Bisalpur, devotees participated in large numbers

Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ देव और गायत्री यज्ञ, श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

Sun, 17 Nov 2024 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dev and Gayatri Yagna was held in Bisalpur, devotees participated in large numbers
बीसलपुर श​क्ति पीठ में आयोजित गायत्री यज्ञ में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। रविवार को नगर में एक स्थान पर देव यज्ञ और दूसरे स्थान पर गायत्री यज्ञ हुआ। इन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि-विधान से गायत्री यज्ञ कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, देवकी नंदन गंगवार, सत्यवती, कमलेश कुमारी, लज्जावती, कांति देवी, विमला देवी, चेतराम, अनोखेलाल और प्यारेलाल समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद थे।

आर्यसमाज भवन में देव यज्ञ हुआ। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय किया गया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार भूपराम वेदार्थी, बाबूराम मौर्य, डॉ. राजेश शर्मा, ओमप्रकाश गंगवार, डॉ. देवेंद्र कुमार, विजय कुमार, रामभरोसे, राजेश भारद्वाज समेत काफी आर्यजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed