फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dengue infected now found in Awas Vikas Colony

Pilibhit News: अब आवास विकास कॉलोनी में मिला डेंगू संक्रमित

Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue infected now found in Awas Vikas Colony
जांच करती मलेरिया विभाग की टीम ।
पीलीभीत। शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक युवक डेंगू संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। युवक ने निजी लैब से जांच कराई थी। सीएमओ ने मलेरिया विभाग की टीम मौके पर भेजी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के युवक ने बरेली की एक निजी लैब से जांच कराई थी। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। सूचना मिलने पर सीएमओ ने मलेरिया विभाग की टीम को भेजकर मरीज से उपचार संबंधी जानकारी लेने के साथ ही घर में लार्वा की खो कराई। मरीज के घर समेत आसपास इलाके में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

जिले में अब तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। शहर की अशोक कॉलोनी, अवध नगर कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी और मुहल्ला सुनगढ़ी में डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि सभी अब खतरे से बाहर हैं। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि इस समय मच्छरजनित एवं वायरल बीमारियों का प्रकोप है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
ये बरतें सावधानियां
- डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई रखें।
- नालियों व घर के कोनों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करें।
- कहीं पर भी जल भराव न होने दें।
- छतों पर पुराने बर्तन, गमलों, टायर आदि में भरा पानी निकाल दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- बाहरी खाद्य पदार्थों, विशेषकर जंक फूड से परहेज करें।
- पानी उबालने के बाद छानकर पीएं।
- बुखार आने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed