{"_id":"6a553d3ae47f0570569c26891805cf29","slug":"demonstration-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 15 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को तमाम लोग मुख्य चौराहे पर जमा हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस और युवती के घर वालों की पिटाई से घायल काला शर्मा निर्दोष है। उसे युवती के अपहरण मामले में झूठा फंसाया गया। वह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, लेकिन पुलिस उसकी बहन अनारा शर्मा की ओर से दर्ज मामले के दरोगा समेत 10 आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पुलिस वालों को हटाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब पौन घंटे के बाद खुद प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में राधे, जगदीश, बाबूराम, विजय, लालमन, विनोद, कैकेई देवी, माला देवी, चमेली देवी, करुणा शंकर समेत तमाम लोग शामिल रहे। उधर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती काला शर्मा की हालत में सुधार हुआ है।
यह है मामला
थाना माधोटांडा क्षेत्र की एक युवती को कस्बा निवासी काला शर्मा नौ मई को भगा ले गया था। युवती के घर वालों ने मामले की न तो पुलिस को तहरीर दी थी और न ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बिना किसी लिखा-पढ़ी के युवती के घर वालों के साथ अमृतसर (पंजाब) गई और मंगलवार को प्रेमी युगल को बरामद कर थाने आ गई थी। आरोप है कि थाने पर पुलिस और युवती के घर वालों ने काला शर्मा को पीटकर मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। खुद फंसते देख पुलिस ने इस मामले मंगलवार की देर रात युवती के भाई की ओर से घायल काला शर्मा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। अगले दिन एसपी के आदेश पर घायल की बहन अनारा शर्मा की ओर से एक दरोगा सहित 10 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।