{"_id":"7078c56e7afbe97d9824cd937b7bf947","slug":"demonstration-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलावघर बना नहीं, शुरू हो गया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलावघर बना नहीं, शुरू हो गया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका प्रशासन द्वारा कूड़े के निस्तारण को गांव नाकूड़ स्थित भूमि को उपयुक्त मानते हुए उसके क्रय करने की प्रक्रिया शुरू की है। इधर मामले की भनक जब चंदोई के ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने डलावघर को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह तमाम ग्रामीण चंदोई स्थित एक चौराहा पर एकत्र हुए। यहां ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि नाकूड़ में डलावघर बनने से यहां भी चारों ओर गंदगी फैलेगी। तमाम तरह की बीमारियां होगी। डलावघर को आबादी क्षेत्र से दूर बनाया जाए। ग्रामीणों ने डलावघर किसी अन्य स्थान पर बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कामरान बेग, परवेज, मन्नान खां, राजू, उस्मान, इकबाल, सलीम, अजहर खां, नन्हे शाह, करन, जफर, खूबचंद, सुभाष, रजा हुसैन, अजमत हुसैन, अनीस, उवैस अली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन