{"_id":"f329401c1ecc28d3cbc9e84d50e15d9c","slug":"demonstration-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सहकारी गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए गन्ना किसानों ने सहकारी चीनी मिल पर समानुपातिक गन्ना खरीद न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गन्ना किसानों ने बताया कि चीनी मिल गन्ना क्रय केंद्रों और चीनी मिल गेट पर समानुपातिक खरीद नहीं कर रही है। क्रय केंद्रों से तीसरी फोर नाइट के चौथे कालम की पर्चियां जारी की जा रही हैं। जबकि चीनी मिल गेट पर पहली फोर नाइट की आठवें कालम की ही पर्चियां जारी हुई है। तीन दिनों से चीनी मिल गेट का गन्ना सप्लाई इंडेंट भी जारी नहीं कर रही है। इस भेदभाव को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में राजाराम, मतलूब हुसैन, जलीस बेग, सलीम खां, रामकुमार, भीमसेन, जफर अहमद, कैलाश वर्मा, श्रीराम, हरीओम आदि किसान थे।
डीसीओ ने दिए निर्देश
गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सहकारी चीनी मिल समानुपातिक खरीद नहीं कर रही है। गेट का गन्ना धीमी गति से खरीदा जा रहा है। इसको लेकर डीसीओ ने समिति सचिव को समानुपातिक खरीद कराने के निर्देश दिए हैं। चीनी मिल से समानुपातिक खरीद का इंडेंट जारी न होने पर सचिव को समानुपातिक खरीद के अनुसार इंडेंट जारी करने को कहा है।