फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration held for removal of coal depot, memorandum given to SDM

Pilibhit News: कोयला डिपो हटाने को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Sat, 06 Jul 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held for removal of coal depot, memorandum given to SDM
बीसलपुर तहसील कार्यालय में एसडीएम से मिलने पहुंचे लोग।संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला रामनगर के लोगों ने रेलवे स्टेशन से कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन दिया। उससे पहले इन लोगों ने तहसील परिसर में रेल विभाग के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम महीपाल सिंह को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि डिपो से कोयला के कण उड़कर उनके घरों में आते हैं। इससे कपड़े काले हो जाते हैं। कोयला के कण भोजन में भी जाते हैं, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। जनहित में कोयला डिपो हटना बहुत जरूरी है। नागरिकों की ओर से एसडीएम से वार्ता पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने से पहले नागरिकों ने तहसील परिसर में रेलवे अधिकारियों के विरोध में आधा घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में अर्जुन कुमार सिंह, अनूप, महेश, अमितेश, रजनीश, रामबेटी, शांति, रुकमणी, हीराकली, इस्लाम, राहुल, निहाल, जीशान, सौरभ, राजाबाबू, आशीष और शिशुपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed