फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration by placing dead body outside CHC,

सीएचसी के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 13 Sep 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing dead body outside CHC,
पूरनपुर में जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते कोतवाल अशोक पाल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। साहूकारा मोहल्ला निवासी टेलर प्यारेलाल प्रजापति (58) सोमवार सुबह पैदल दूध लेने जा रहे थे। तभी वह एक बाइक की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसी दौरान लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। आरोप है कि बाइक सवार पक्ष के लोगों ने टेलर के परिजनों के साथ मारपीट की और आरोपी को छुड़ाकर ले गए। इससे गुस्साए लोगों ने सीएचसी के बाहर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नगर के शनिधाम मंदिर के पास की है। महेंद्र ने बताया कि उसके पिता प्यारेलाल प्रजापति टेलर थे। सुबह वह दूध लेने जा रहे थे। पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। बाइक सवार प्यारेलाल को लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बाइक सवार वहां से भागने लगा।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने पीछा कर उसे ब्लॉक की तरफ जाने वाली रोड पर पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इतना ही नहीं, आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट भी की। राहगीरों ने बीच-बचाव किया। इससे गुस्साए प्यारेलाल के परिजनों ने सीएचसी के सामने कोतवाली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने, मुआवजा दिलवाने को प्रयास करने का आश्वासन दिया। तब परिजन माने और प्यारेलाल का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाइक का नंबर ट्रेस कर चालक का नाम-पता मालूम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed