फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration by keeping dead body outside Sungarhi police station

Pilibhit News: सुनगढ़ी थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jan 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping dead body outside Sungarhi police station
पीलीभीत। हादसे में युवक की मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे परिजनों ने रास्ते में पड़े सुनगढ़ी थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। काफी समझाने के बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी की रहने वाली रानी का पुत्र विशाल सैनी बुधवार की रात एक बजे जरूरी काम से स्टेशन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राजानी गेस्ट हाउस के निकट कार चालक ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजन विशाल का शव को लेकर श्मशान जा रहे थे। इसी दौरान परिजन सुनगढ़ी थाने के गेट पर रुक गए और इस मामले में कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर हंगामा शुरु कर दिया।
विज्ञापन

आरोप था कि आरोपी को नहीं पकड़ा है। इसके बाद परिजन को थाने में पकड़ा गया चालक व कार दिखाई गई, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ और शव लेकर वह श्मशाम घाट चले गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। चालक व कार को हिरासत में ले लिया गया। थाने के बाहर शव ले जाते समय परिजन से थोड़ी देर के लिए बातचीत हुई थी, जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed