फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration against irregularities in housing and ration card verification

Pilibhit News: आवास, राशनकार्ड सत्यापन में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 02 Oct 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against irregularities in housing and ration card verification
शेरपुरकला में एकत्र प्रदर्शनकारी।स्रोत:कार्यकर्ता
पूरनपुर। आवास योजना में धांधली, बगैर सत्यापन के राशनकार्डों से नाम काटने के विरोध पर भाकपा (माले) ने शेरपुरकलां और जेठापुर में पंचायत सचिवालय भवन में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपा।
विज्ञापन



शेरपुरकलां पंचायत सचिवालय भवन में धरना स्थल पर हुई सभा में आरोप लगाया गया कि आवास योजना में जमकर धांधली हो रही है। सुविधा शुल्क के दम पर अपात्रों को आवास दिए जा रहे हैं। बगैर सत्यापन के राशनकार्डों से नामों को काटा जा रहा है। काटे गए नामों को जुड़वाने के लिए सुविधा शुल्क वसूली हो रही है।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद शेरपुरकलां और जेठापुर में प्रदर्शनकारियों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपा। ज्ञापन में शेरपुर ग्राम पंचायत को टाउन एरिया का दर्जा दिलाने, पात्रों को आवास दिलाने, राशन कार्डों से काटे गए नामों को जुड़वाने और नए राशन कार्ड बनवाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में अफरोज आलम, सईद खां, छुन्नू खां, दिलशाद, बसीउल्ला, देवीदयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed