फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand for action against land mafia under Goonda Act

Pilibhit News: भू माफिया पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की मांग

Wed, 05 Jun 2024 05:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against land mafia under Goonda Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर। गांव जसोली निवासी इंद्रावती ने प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर को पत्र भेजकर अपने गांव के भूमाफिया पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कराने की मांग की है।


पत्र में कहा गया है कि उन्होंने काफी समय पूर्व गांव केे ही कुछ भूमाफिया के विरुद्ध सरकारी जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन आरोपियों का चालान कर दिया था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद वे माफिया बाहर आ गए। अब वे माफिया मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

मुकदमा वापस न करने पर उनकी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। संबंधित शासनादेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भूमाफिया पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई होनी चाहिए। पत्र में चारों माफिया का उल्लेख किया गया है। पत्र की प्रतिलिपियां, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच प्रकोष्ठ) और मुख्यमंत्री को भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed