फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand adjustment The performance of drivers

समायोजन की मांग को  लेकर प्रेरकों का प्रदर्शन

Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand adjustment The performance of drivers
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेरकों ने बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर प्रेरकों का समायोजन शिक्षणेत्तर पद पर कराने, नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त आदि कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार के नेतृत्व में तमाम प्रेरक बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां प्रेरकों ने मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में परिषदीय विद्यालयों में प्रेरकों का शिक्षणेत्तर पद पर समायोजन करने, प्रेरकों का नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त कराने, मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कराने,  मानदेय का भुगतान ऑनलाइन कराने, अवशेष मानदेय को शीघ्र खातों में भेजने, ग्राम प्रधानों द्वारा प्रेरकों के किए जा रहे शोषण पर अंकुश लगाने, लोकशिक्षा केंद्रों पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने आदि की मांग की। प्रेरकों ने मांगें पूरी न होने पर चार मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपनें की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश कुमार गंगवार, गंगाप्रकाश गंगवार, अंकिता यादव, बलराम अवस्थी, ढाकनलाल, जगन्नाथ, ईश्वरी प्रसाद, रजनी देवी, उदयभान सिंह, हरीशंकर, श्यामसुंदर वर्मा, मुन्नालाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
प्रेरकों की बैठक में दी गई नवीनीकरण की जानकारी
प्रेरक एकता कल्याण समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने बताया कि जिले के 1130 प्रेरकों का नवीनीकरण हो चुका है। शेष बचे 43 प्रेरकों के नवीनीकरण के लिए प्रधानों को नोटिस जारी करा दिए गए हैं। कहा कि यदि जल्द ही शेष बचे प्रेरकों का नवीनीकरण नहीं हुआ तो प्रेरक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष पिंकीरानी, जिला कोषाध्यक्ष अतीक अहमद, रघुवर सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed