{"_id":"57506aa84f1c1b802f108d34","slug":"delhi-team-was-led-by-inspecting-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की टीम ने किया टाइगर रिजर्व का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की टीम ने किया टाइगर रिजर्व का मुआयना
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से फारेस्ट सर्टिफिटाइजेशन की टीम ने टाइगर रिजर्व एवं इसके बाहर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कर्नाटक के रिटायर पीसीसीएफ एके वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम बृहस्पतिवार को वापस हो गई।
टाइगर रिजर्व में चल रहे कार्य एवं बाघ संरक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने दिल्ली की चार सदस्यीय टीम दो दिन पूर्व पीलीभीत पहुंची थी। टीम ने डीएफओ कैलाश प्रकाश के साथ सभी रेंजों का भ्रमण किया और जंगल में खोदे गए तालाब, पौधरोपण के लिए तैयार हो रहे गड्ढों का स्थलीय निरीक्षण किया। बराही और हरीपुर में रात्रि विश्राम कर रात की गतिविधियों को परखा। बृृहस्पतिवार को टीम ने जंगल से बाहर सामाजिक वानिकी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने को चल रही तैयारियों की जानकारी ली और इसके लिए तैयार की गई पौधा शालाओं का निरीक्षण किया और खोदे गए गड्ढ़े भी देखे। दोपहर को पूरनपुर क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई। उनके साथ लखीमपुर के डीएलएम वी प्रसाद, सामाजिक वानिकी के डीएफओ कैलाश प्रकाश सहित कई अधिकारी थे।
पूरनपुर। कर्नाटक के सेवानिवृत्त पीसीसीएफ एके वर्मा ने टाइगर रिजर्व, सामाजिक वानिकी कार्यालय, डिपो और नर्सरी का निरीक्षण किया। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद ने बताया कि कर्नाटक के प्रमुख वन संरक्षक ने तीन दिवसीय भ्रमण में आए थे।