फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deer killed in dog attack

कुत्तों के हमले में हिरन की मौत

Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Deer killed in dog attack
पीलीभीत। जंगल से भटक कर ईंटारोड़ा गांव में सुबह हिरनों का झुंड पहुंच गया। हिरनों को देख कुत्ते पीछा करने लगा। नहर को लांघते समय एक हिरन उसी में गिर गया। जिस पर कुत्तों ने नहर के अंदर ही हमला कर दिया। इससे हिरन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे जमीन में दफन कर दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ईंटारोड़ा के पास गुरुवार को सुबह करीब छह बजे हिरनों को झुंड पहुंच था। झंड को देखते हुए कुत्तों ने पीछा शुरू कर दिया। इससे हिरन भाग खड़े हुए। नहर को लांघते समय एक हिरन नहर में गिर गया। पीछे दौड़ रहे कुत्तों ने उसे नहर में ही दबोच लिया। मौके पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर हिरन को कुत्तों के झुंड से बचाया मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीसलपुर सामाजिक वानिकी को घटना की जानकारी दी। सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद उसे जमीन में दफन कर दिया। बीसलपुर रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले में एक हिरन की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed