फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deen, Sangeeta and the sun became champion

दीनदयाल, संगीता व सूरज बने चैंपियन

Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Deen, Sangeeta and the sun became champion
दीनदयाल, संगीता व सूरज बने चैंपियन
 राजकीय पॉलीटेक्निक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें पीलीभीत के दीनदयाल व संगीता एवं पूरनपुर के सूरज चैंपियन रहे। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। राजकीय पॉलीटेक्निक पीलीभीत व पूरनपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को गांधी स्टेडियम में प्रारंभ हुई थीं। दूसरे दिन शेष प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद इसका समापन कर दिया गया। इसमें पीलीभीत जीटीआई में 100 मीटर दौड़ में रोहित, 200 मीटर में रोहित गुप्ता, 400 मीटर में दीनदयाल व सगीता, 1500 मीटर में दीनदयाल, लंबी कूद में हिमांशु सिंह, लंबी कूद संगीता व डिस्कस थ्रो में पवन कुमार सिंह प्रथम रहे। इसी प्रकार पूरनपुर जीटीआई में 200 व 100 मीटर दौड़ में अनुज सिंह, 600 व 1500 मीटर में सूरज यादव, भाला फेंक में शमशेर कुमार, गोला फेंक में महेश कुशवाह व डिस्कस थ्रो में सूरज यादव प्रथम रहे। दोनों कॉलेज में क्रमश: दीनदयाल, संगीता व सूरज चैम्पियन रहे। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीके गुप्ता, गोनर राम, क्रीड़ाधिकारी संजय कुमार विवेक कुमार, हिमकर, प्रदीप कुमार, कपिल कुमार, प्रीति सिंह, दयाशंकर, अब्दुल मलिक, राजीव कुमार, परमेश्वरी दयाल सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed