{"_id":"98bcd652907cb495dfbeaa67a8672d12","slug":"debate-in-the-house-was-first-pananbra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबेट में पैनंबरा हाउस रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबेट में पैनंबरा हाउस रहा अव्वल
पीलीभीत
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें पैनंबरा हाउस के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
विद्यालय में बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने किया। जूनियर ग्रुप के विद्यार्थियों ने सफलता की नींव बाल्यवस्था या युवावस्था विषय के पक्ष में अश्मित गंगवार, परिधि अग्रवाल, तनिशा, फहमी और विपक्ष में सानिया, प्रफुल्ल, मनरीत, अर्णव ने अपना अपना पक्ष रखा। सफलता के लिए भाग्य आवश्यक है या संघर्ष विषय पर मिडिल ग्रुप में पक्ष में सांधिल, एरिन, असद, ऊर्जा, विपक्ष में कुश, कशिश, अभिमन्यु, प्रत्यूष, सीनियर ग्रुप के सफलता के लिए ख्याति या पैसा विषय के पक्ष में आंचल, प्रयांशी, ईशा, मनरीत और विपक्ष में मेघा, अमन, पल्वित, वैभव ने विचार रखे। निर्णायक मंडल में शामिल मीरा सक्सेना और डॉ. राखी मिश्रा ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें जूनियर ग्रुप के पक्ष में तनिशा, फहमी, परिधि, विपक्ष में प्रफुल्ल, सानिया, अर्णव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मिडिल ग्रुप के पक्ष में एरिन, असद, सांधिल, विपक्ष में प्रत्यूष, कशिश, अभिमन्यू, सीनियर ग्रुप के पक्ष में ईशा, प्रियांशी और मनप्रीत, आंचल, विपक्ष में वैभव, पल्वित, अमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता में पैनंबरा हाउस, मरीना, नैगरीटा और वैलिटा हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।