{"_id":"662c219ff5fbdd25e8057014","slug":"death-of-newly-married-woman-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115330-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियाें में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियाें में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
-परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत होने की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पूर्वा भूड़ा निवासी महेश सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री तनु सिंह (20) की शादी 14 माह पूर्व थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी केशव सिंह पुत्र मनोज सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि केशव सिंह का भाई आए दिन दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करता था। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सूचना मिली कि पुत्री तनु सिंह की मृत्यु हो गई है। इसके बाद परिजन ससुराल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रूपा बिष्ट तथा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। अभी कोई आरोप नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।