Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body was hanged after killing for dowry, seven people nominated

Pilibhit News: दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाया, सात लोग नामजद

Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body was hanged after killing for dowry, seven people nominated
ग्राम मिंतरपुर का मामला,तीन साल पहले हुई थी शादीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव मिंतरपुर में विवाहिता की सोमवार को देरशाम मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना गजरौला के गांव नवदिया कुरैया निवासी चतुर बिहारी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री टिंकी देवी (25) का विवाह तीन वर्ष पूर्व दियोरिया केातवाली के गांव मिंतरपुर निवासी देवेंद्र से किया था। विवाह में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन

वर पक्ष मायके वालों से दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहा था। कन्या पक्ष ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो वर पक्ष टिंकी का उत्पीड़न करने लगा। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सारे प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को देरशाम ससुराल वालों ने टिंकी की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। कोतवाल जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि चतुर बिहारी की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट मे टिंकी के पति देवेंद्र, ससुर शांति स्वरूप, देवर हरीशंकर, गुड्ड़ू, महेंद्र, राजकुमार और सास को आरोपी बनाया गया हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0000
फ्रिज और नकदी न मिलने पर विवाहिता को निकाला
बरखेड़ा। मूकबधिर विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पूर्व में भी उस पर चाकू से हमला किया जा चुका है। यही नहीं जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव परसिया निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उसकी पुत्री अंजु मूकबधिर है। एक वर्ष पूर्व अंजु की शादी थाना दियोरिया क्षेत्र के गांव बसेंगा निवासी विवेक पुत्र जियालाल से की। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये और फ्रिज की मांग करने लगे। इस दौरान दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर जियालाल, जेठ राजू , जेठानी छाया, देवर मुनेंद्र व ननद लौंगा ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया।


यही नहीं छह अप्रैल को दोबारा सभी ने उसे मारने के लिए जलाने की कोशिश की। बाद में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर अब छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed