{"_id":"663d591fed718886310f2bf4","slug":"dead-body-of-youth-found-in-wheat-field-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116034-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक प्यारे लाल फाइल फोटो ।
गजरौला। एक दिन पूर्व बिना बताए घर से निकले युवक का शव गांव के ही एक ग्रामीण के खेत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखने के बाद परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी सुरेश ने बताया कि उसका भाई प्यारेलाल (40) का डेढ़ वर्ष से उसकी पत्नी चंद्रवती से विवाद चल रहा था। इसके चलते कुछ समय पहले गांव से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद वह अपनी ननिहाल में मिला। परिजनों के कहने पर अभी दो दिन पूर्व ही वह गांव वापस आया था।
पत्नी चंद्रवती ससुराल आती जाती रहती थी। दो पुत्र अनिकेत (15) और विवेक (12) भी मां चंद्रवती के साथ थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर में रहते थे। 20 दिन पूर्व ही पत्नी मायके चली गई। बुधवार दोपहर दो बजे प्यारेलाल बिना किसी को बताए घर से चला गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि प्यारे लाल का शव गांव के ही लालाराम के गेहूं के खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।