फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body of cub found in haripur forest

हरीपुर जंगल में बाघ के हमले में मरा शावक, शव बरामद

Fri, 13 May 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
dead body of cub found in haripur forest
शावक के शव की जांच करती टीम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज की नवदिया बीट के कंपार्टमेंट 78 वी में शावक का शव मिला। आठ-नौ माह की उम्र के शावक की गर्दन, पीठ पर घाव के निशान थे। शव देख घटना रात की होने की संभावना जताई जा रही है। रात को वनकर्मियों ने बाघ की दहाड़ भी कई बार सुनी थी। मगर रात के चलते वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। सुबह गश्त को निकले वनकर्मियों को शव मिला। अफसर बाघ के हमले में शावक के मारे जाने की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गश्त को निकले वनकर्मियों को हरीपुर रेंज के नवदिया बीट के कंपार्टमेंट नंबर 78 वी में शावक का शव मिला। इसकी सूचना पर डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, एसडीओ कपिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शावक के शव को कब्जे में लेकर नवदिया गेस्ट हाउस में पोस्टमार्टम को लाया गया। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जंगल में गश्त के दौरान बाघ के कई बार दहाड़ने की आवाज वनकर्मियों ने सुनी थी। मगर अक्सर बाघ के दहाड़ने पर वनकर्मियों ने रात को ध्यान नहीं दिया। सुबह गश्त पर निकलने पर शावक का शव मिला है।
विज्ञापन

शावक की मौत बाघ के हमले में होना पाया गया है। रात में बाघ की दहाड़ की आवाज सुनाई दी थी। स्टाफ ने बाघ को देखा था अंधेरे में शावक दिखाई नहीं दिया। एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल ने किया है। पैनल में डॉ. एसके राठौर, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. दक्ष गंगवार थे। शावक की उम्र करीब आठ-नौ महीने की है। बाघ अपने क्षेत्र में दूसरे बाघ को देखकर या बाघिन से मिलने में बाधक होने पर हमला करता है। - नवीन खंडेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed