{"_id":"6244a825ffb919564458986f","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-mango-tree-pilibhit-news-bly479839379","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ पर लटका मिला शाहजहांपुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ पर लटका मिला शाहजहांपुर के युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कंधारपुर अहलाद निवासी बाबूराम के 30 वर्षीय पुत्र राम दुलारे का शव गौटिया गांव में आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में माधोटांडा रोड पर गौटिया गांव से कुछ दूरी पर सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने युवक का शव लटका देखा।
आम के पेड़ पर मफलर के सहारे युवक का शव करीब तीस फिट की ऊंचाई पर लटका था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पेड़ के पास ही एक बैग, कंबल और चप्पलें पड़ी हुईं थीं। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की मगर नहीं हो पाई। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी तो उसकी जेब में आधार कार्ड निकला।
जिसमें युवक का नाम पता दिया हुआ था। पुलिस ने बंडा पुलिस से संपर्क किया और युवक के गांव के ग्राम प्रधान का नंबर लेकर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के अनुसार, शव काफी ऊंचाई पर था। आठ दस दिन पुराना लग रहा है। युवक के परिवार को सूचना भेज दी गई है।