{"_id":"67f41997999ea69b600c937c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-floating-in-the-canal-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-133734-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में उतराता मिला युवक का शव
Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। रेलवे पुल के नीचे हरदोई ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने काफी प्रयास किए मगर युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत शाहगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को पुल के नीचे हरदोई ब्रांच नहर में ग्रामीणों को युवक का शव दिखा था।
जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसकी जानकारी शाहगढ़ पुलिस को दी गई। शव को नहर से बाहर निकाला गया। जानकारी पर थाना प्रभारी अशोक पाल भी मौके पर पहुंच गए।
युवक की जेब में एक टोपी व करीब सौ रुपये की नकदी मिली। शरीर पर चोट आदि के कोई निशान भी नहीं मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाया मगर उन्होंने युवक को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस अब सोशल मीडिया के जरिये युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर डूबने की आशंका शव जहां पर मिला उसके पास ही रेलवे का ब्रिज है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से नीचे गिरकर मौत की बात सामने आई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक खुद गिरा या किसी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।