फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a crocodile found on the banks of Ratua River

Pilibhit News: रपटुआ नदी के किनारे मिला मगरमच्छ के बच्चे का शव

Thu, 04 Jul 2024 07:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a crocodile found on the banks of Ratua River
बीसलपुर के गांव लाडपुर के पास मृत पड़ा मगरमच्छ।संवाद
हत्या का अंदेशा, वन विभाग की टीम ने किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बीसलपुर। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम गांव लाडपुर और गांव अमृता खास के बीच रपटुआ नदी के पास मगरमच्छ के एक बच्चे का शव बरामद किया। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव अमृता खास और लाडपुर के बीच रपटुआ नदी के किनारे मगरमच्छ के एक बच्चे का शव बरामद किया। टीम के अनुसार शव पर चोटों के निशान नहीं है, जबकि पड़ोस में काफी ईंटें पत्थर पड़े हुए थे। इससे लग रहा है कि लोगों ने उन ईंट-पत्थर मारकर मगरमच्छ के बच्चे की हत्या की है।
विज्ञापन

टीम के पहुंचते ही मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। टीम ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया है। रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मगरमच्छ के बच्चे के शव की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed