फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body found

शाहजहांपुर के सिंधौली में नहर में मिला लापता किशोरी का शव

Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
dead body found
पूरनपुर। घर से निकली किशोरी हरदोई ब्रांच नहर में डूबी थी। नहर में उसके शव की तलाश की जाती रही। शव कई किलोमीटर दूर निकल गया। घटना के नौ दिन बाद नहर में शव की जानकारी पर सिंधौली पुलिस पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। सिंधौली (शाहजहांपुर) पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मटेहना कॉलोनी नंबर चार निवासी लालजीत की 17 वर्षीय पुत्री अक्सर घर से गांव में घूमने निकल जाती थी। 20 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे वह घर से निकल गई थी। अपरान्ह तक किशोरी के घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के समीप से निकली हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर उसकी शॉल, स्वेटर और चप्पलें रखी मिली। किशोरी के नहर में डूबने की आशंका पर गांव के तमाम लोग एकत्र हुए। कोतवाल एसके सिंह, बलरामपुर चौकी इंचार्ज गौतम भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। तमाम प्रयास के बाद किशोरी का शव नहर में दूर तक नहीं मिला। मंगलवार को सिंधौली पुलिस ने शारदा नहर के उपरिया पुल के पास किशोरी का शव बरामद किया। किशोरी की जीभ बाहर निकली थी। शव मिलने की सूचना पर घुंघचाई चौकी इंचार्ज गौरव विश्नोई ने लालजीत के परिवार वालों को शिनाख्त को भेजा था। परिवार वालों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। सिंधौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। किशोरी की डूबने से मौत हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed