{"_id":"57bf38a34f1c1ba24bd4f2f7","slug":"ddo-then-assigned-to-investigate-deepiaro","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ को सौंपी तत्कालीन डीपीआरओ की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ को सौंपी तत्कालीन डीपीआरओ की जांच
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल अवकाश से लौटे डीपीआरओ अजय कुमार सिंह को सीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही डीएम के निर्देश पर सफाई कर्मचारी से रिश्वत मांगने की वायरल हुई सीडी के प्रकरण में उनकी जांच डीडीओ को सौंपी गई है।
करीब दो माह पूर्व डीपीआरओ अजय कुमार सिंह पर एक सफाई कर्मचारी ने बहाल करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस बाबत उसने डीपीआरओ द्वारा आवास में धनराशि मांगते समय बनाई गई वीडियो क्लिप भी अधिकारियों को सौंपी, लेकिन शिकायत के दिन ही डीपीआरओ के अस्वस्थ हो जाने के कारण मामला दब गया। करीब दो माह बाद डीपीआरओ अजय कुमार सिंह फिर लौटे। इस पर उन्हें ज्वाइन तो करा लिया गया, लेकिन चार्ज नहीं दिया गया। पहले डीएम के आदेश पर उनकी मेडिकल फिटनेस चेक कराई गई। इसकी रिपोर्ट आने के बाद भी चार्ज न देकर अब पूर्व में सफाई कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत की जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर उन्हें सीडीओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही सीडी की जांच डीडीओ सुरेश उपाध्याय को सौंपी गई है।