फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DDO office inspected by Deepiaro

डीडीओ ने किया डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण

Mon, 07 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 07 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
DDO office inspected by Deepiaro
डीडीओ ने किया डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण किया। एक विभाग में अचानक हुए निरीक्षण की विकास भवन में पूरे दिन चर्चा रही और तरह तरह के कयास लगाते रहे। वहीं डीडीओ ने इसे सामान्य निरीक्षण बताया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय अपनी गतिविधियों को लेकर लंबे अरसे से चर्चा में है। कभी स्टाफ की तैनाती, कभी आपसी झगड़े तो कभी अधिकारी की वीडियो क्लिप का मामला गर्म रहा था। नए डीपीआरओ के आने के बाद से कार्यालय में कुछ सुधार प्रतीत होने लगा है। कार्यालय की गतिविधियों को लेकर कई बार डीएम व सीडीओ से शिकायतें भी हुई। सोमवार को सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी के निर्देश पर सुबह 11.30 बजे जिला विकास अधिकारी सुधीर उपाध्याय प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार एवं अन्य स्टाफ के साथ अचानक डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण में अन्य पटलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा जोर लेखा विभाग के पटल पर रहा। कुछ देर निरीक्षण के बाद डीडीओ तो चले गए जबकि बाकी स्टाफ देर तक अभिलेखों का मिलान व सत्यापन करता रहा। डीपीआरओ कार्यालय में अचानक हुए इस निरीक्षण की विकास भवन में पूरे दिन चर्चा रही। इस बावत जानकारी करने पर डीडीओ ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर रूटीन निरीक्षण किया गया था। कोई विशेष बात नहीं है। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर सीडीओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed