{"_id":"a303a536353910f5f0ff5c8cd6c5a39d","slug":"dangal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाना चेहल्लुम मेले और दंगल का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालाना चेहल्लुम मेले और दंगल का समापन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मीरपुर वाहनपुर में 16 दिसंबर से सालाना चेहल्लुम मेला चल रहा था। मेले में कड़ाकेे की सर्दी के बावजूद काफी भीड़ रही। मेले में लगे खेल तमाशे और दुकानें दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। सुरक्षा के लिहाज से रोजाना पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सुवेग सिंह सिद्धू और प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर भी मेले में कई बार आए। शुक्रवार को मेला समाप्त हो गया। मेले में चल रहा विराट दंगल भी शुक्रवार को समाप्त हो गया है। अंतिम दिन शाहजहांपुर के ओमवीर और यहीं के भूरा पहलवान की कुश्ती बराबर रही। बदायूं के जगदीश ने गोरखपुर के मुमताज को धूल चटा दी। मेरठ के भूरा ने गोरखपुर के मुमताज को पटक दिया। मेरठ के जोगेंद्र और बदायूं के दिनेश की कुश्ती बराबर रही। झांसी के जावेद ने उन्नाव के भूपेंद्र को पटखनी मार दी। कानपुर के बादल ने कन्नौज के सोनू को चित कर दिया। हरियाणा की सीमा और देहरादून की फरजाना की कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन