{"_id":"b3409127c8e3b16ab1bab682c4051d04","slug":"dalmia-sugar-mill-will-be-closed-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डालमिया शुगर मिल आज हो जाएगी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डालमिया शुगर मिल आज हो जाएगी बंद
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालमिया शुगर मिल निगोही के प्रबंधक ने शनिवार को अंतिम नोटिस जारी कर पांच अप्रैल को मिल बंद करने का फरमान जारी कर दिया है।
मिल के डिप्टी केन मैनेजर वाईपी शुक्ला ने बताया कि उनकी मिल चालू पेराई सत्र में अब तक 74.80 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकी है। मिल के सभी 45 क्रय केंद्र क्षेत्र का गन्ना पूरी तरह से खत्म होने के कारण बंद कर दिए गए हैं। केवल मिल गेट के क्रय केंद्रों पर ही गन्ने की तौल हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी किसान के खेत में गन्ना बाकी रह गया हो तो वह पांच अप्रैल कोे मिल गेट पर अपना गन्ना तौलवा सकता है। मिल प्रबंधक की ओर से शनिवार को मिल बंदी का अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है, जिसमें मिल को पांच अप्रैल की शाम को बंद करने की बात कही गई है। नोटिस मिल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।