{"_id":"57641daf4f1c1b4c0511bb93","slug":"dalit-arise-in-assembly-the-issue-of-rape-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठेगा दलित किशोरी से रेप का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठेगा दलित किशोरी से रेप का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दलित मजदूर की बेटी से 12 जून को हुई थी वारदात
- बसपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजी जा रही रिपोर्ट
- सीओ जहानाबाद से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
कूड़ा फेंकने गई दलित किशोरी से दुराचार का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष ओपी सागर की ओर से प्रकरण की पूरी रिपोर्ट बनाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजी जा रही है। इसके अलावा सीओ जहानाबाद से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई।
बता दें कि बारह जून को एक दलित मजदूर ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी सत्रह वर्षीय बेटी घर के कुछ ही दूर कूड़ा फेंकने गई थी। इस बीच गांव का मुकेश गंगवार उसको पकड़कर पास के खेत मेें ले गया और दुराचार किया। बेहोश हालत में किशोरी घर वालों को खेत पर मिली। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। इधर किशोरी से रेप के मामले में बसपा ने सपा सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। बसपा जिलाध्यक्ष ओपी सागर ने पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। शुक्रवार को सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी से मिलकर प्रगति जानी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। अब मामला प्रदेश स्तर पर विधानसभा में उठाने की तैयारी है। जिलाध्यक्ष की ओर से पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन अंसारी और नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को घटना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर समाधान जल्द न हुआ तो प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से अनुमति लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।