{"_id":"684727eee31d3da0af05900f","slug":"daily-commuters-are-troubled-due-to-less-number-of-coaches-in-shahjahanpur-railway-section-trains-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137493-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाहजहांपुर रेलखंड की गाड़ियों में कोच कम होने से दैनिक यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाहजहांपुर रेलखंड की गाड़ियों में कोच कम होने से दैनिक यात्री परेशान
Mon, 09 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर आते यात्री। संवाद
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलखंड पर संचालित गाड़ियों में बोगियां कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शाहजहांपुर रेलखंड को ब्राॅडगेज की सौगात मिलने के बाद यात्रियों ने राहत महसूस की। लेकिन यह राहत आधी-अधूरी है। इस रेलखंड पर अब तक यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं मिल सकी हैं। शाहजहांपुर और पीलीभीत के लिए चलने वाली ट्रेनों में बोगियों की संख्या 12 की गई है मगर, आए दिन इन्हें नौ या 10 बोगियों के साथ ही चलाया जाता है।
इस वजह से कई यात्रियों को सीट ही नहीं मिल पाती। कई दैनिक यात्रियों ने इसको लेकर एक्स व अन्य सोशल साइट व पत्राचार के माध्यम से रेलवे को अवगत भी कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
फोटो: 02
गाइड लाइन के हिसाब से बोगियों की संख्या करीब 24 होनी चाहिए, लेकिन 12 बोगियों की ट्रेनें ही चल रही हैं। कई बार तो यह संख्या नौ या 10 ही रहती है। इस वजह से सीट ही नहीं मिल पाती। - हेमंत मिश्रा, दैनिक यात्री।
फोटो : 03
सुबह के समय पीलीभीत आने वाली ट्रेन में अन्य ट्रेनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रहती है। इसके बाद भी रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बोगियां कम होने पर यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। - शुभम गुप्ता, दैनिक यात्री।
वर्जन:
पैसेंजर गाड़ियों में 12 बोगियां लगाई जा रही हैं। मरम्मत कार्य के लिए कई बार कुछ बोगियां हटाई जाती हैं। इसके बाद दोबारा से लगा दी जाती हैं। - संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम।