फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daily commuters are troubled due to less number of coaches in Shahjahanpur passenger train

Pilibhit News: शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन में बोगियां कम होने से दैनिक यात्री परेशान

Mon, 09 Dec 2024 09:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Daily commuters are troubled due to less number of coaches in Shahjahanpur passenger train
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलखंड पर आए दिन ट्रेनों में बोगियां कम कर दी जाती हैं। इससे दैनिक यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सोमवार को बोगियां कम होने के चलते लोगों ने ट्रेन के अंदर खड़े होकर सफर किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड को ब्राडगेज की सौगाात तो मिल गई, लेकिन यहां की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो सका। इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को इसका लाभ पूरा नहीं मिल पा रहा है। शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए सुबह आने वाली पैसेंजर ट्रेन में बोगियां निर्धारित न होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इस ट्रेन से हजारों यात्री सफर करते है। सोमवार को इस ट्रेन में महज 11 बोगियां थी। इसमें भी एक विकलांग व महिला बोगी शामिल थी। ऐसे में महज नौ बोगियां ही अन्य यात्रियों के लिए शेष बचीं। सोमवार के दिन सुबह को आने वाली ट्रेन में अन्य दिनों के अपेक्षा भीड़ भी अधिक थी। बोगियां कम होने की वजह से लोगों ने बमुश्किल ट्रेन में सफर किया। दैनिक यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति आए दिन रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस रेलखंड की समस्याओं के प्रति अधिकारी ध्यान नहीं देते है। बोगियां आए दिन कम होती हैं। दैनिक यात्री बमुश्किल सफर कर पाते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

- हेमंत मिश्रा
-
संचालन के नाम पर इस रेलखंड पर महज दिखावा किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस रेलखंड पर काफी यात्री है, यहां ट्रेनों की संख्या भी बढ़नी चाहिए।
- हरीशंकर सैनी
-

--
बोगियों को कम नहीं किया जाता है। यात्रियों को अगर ऐसी कोई समस्या है, तो इसे आगे दिखवाया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed