फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dadhikandhau procession came out with pomp

शहर में धूमधाम से निकाली गई दधिकांधौ शोभायात्रा

Sun, 21 Aug 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dadhikandhau procession came out with pomp
पीलीभीत शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का रूप धरे बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कान्हा जन्मोत्सव को लेकर शनिवार शाम को दधिकांधौ यात्रा धूमधाम से निकली गई। शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई चौक बाजार मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। यात्रा में झांकियां शामिल रही।
विज्ञापन

दधिकांधौ शोभायात्रा शाम करीब छह बजे चौक बाजार मंदिर से शुरू हुई। सबसे आगे भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर सजा रथ चल रहा था। देव स्वरूपों में कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूपों का रथ शामिल रहा। चौक बाजार से शुरू होकर जेपी रोड, मोतीराम चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा होते हुए ड्रमंडगंज चौराहा पहुंची। लोटन महाराज चौराहा कोतवाली रोड स्थित हरनारायण मंदिर पहुंची। वहां से सिर्फ बैंडबाजों के साथ श्रीकृष्ण और बलराम का रथ परमठ मंदिर गया। बाकी यात्रा वहीं रुक गई थी।
विज्ञापन

परमंठ मंदिर में आरती के बाद यात्रा लौट गई। फिर से ड्रमंडगंज चौराहा से जेपी रोड, बरेली दरवाजा, जाटों चौराहा यात्रा पहुंची। इसके बाद मौर्य बस्ती गई, वहां से फिर जाटों चौराहा पहुंची और लेखराज चौराहा, दूधिया मंदिर, गीता मंदिर, लोहा बाजार, होली चौराहा, तुलाराम बजरिया होती हुई गैस चौराहा पहुंची। इसके बाद सुनगढ़ी थाना, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर रोड से लेखराज चौराहा होती हुई खूबचंद मंदिर पहुंची। वहां से चावला चौराहा, हुनमान मंदिर, छिपियान मस्जिद चौराहा, चूड़ी वाली गली होते हुए जमुनी चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा पहुंची। सत्यनारायण मंदिर से चौक बाजार आकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े दिखे इंतजाम
शोभायात्रा की सुरक्षा में दो प्रभारी निरीक्षक, सात निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल, 36 कांस्टेबल, 11 महिला कांस्टेबल को लगाया गया था। शहर कोतवाल हरीवर्धन सिंह जुलूस के आगे फोर्स को लेकर चल रहे थे। बीच में भी सुरक्षा घर पुलिस बनाए हुए थी। सबसे पीछे भारी संख्या में फोर्स यात्रा के साथ चल रही थी। इसके अलावा सुनगढ़ी क्षेत्र में भी जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया था।

पीलीभीत शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद

पीलीभीत शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed